एक गर्भवती हिरनी की मार्मिक कहानी

*एक गर्भवती हिरनी की मार्मिक कहानी*



जंगल में एक गर्भवती हिरनी बच्चे को जन्म देने को थीl  वो एकांत जगह की तलाश में घूम रही थी, तभी उसे नदी किनारे ऊँची और घनी घास दिखी उसे वो उपयुक्त स्थान लगा शिशु को जन्म देने के लिएl

वहां पहुँचते  ही उसे प्रसाव पीड़ा शुरू हो गई, उसी समय आसमान में घनघोर बादल वर्षा को आतुर हो उठे और बिजली कड़कने लगी। उसने दाएं देखा तो एक शिकारी तीर का निशाना उस की तरफ साध रहा था, घबराकर वह दाहिने मुड़ी तो वहां एक भूखा शेर झपटने को तैयार बैठा थाl सामने सूखी घास आग पकड़ चुकी थी और पीछे मुड़ी तो नदी में जल बहुत थाl

मादा हिरनी क्या करती ?
वह प्रसव पीडा सें व्याकुल थीl
अब क्या होगा ?
क्या हिरनी जीवित बचेगी ?
क्या वो अपने शावक को जन्म दे पाएगी ?
क्या शावक जीवित रहेगा ?
क्या जंगल की आग सब कु्छ जला देगी ?
क्या मादा हिरनी शिकारी के तीर से बच पाएगी ?
क्या मादा हिरनी भुखे शेर का भोजन बनेगी ?

वो एक तरफ आग से घिरी है और पीछे नदी है क्या करेगी वो ?

वह मादा हिरनी अपने आप को शून्य की स्थिति में छोड़ अपने बच्चे को जन्म देने में लग गईl कुदरत का करिश्मा देखिए.......आसमान में अचानक बिजली चमकी और शिकारी की आँखे चौंधिया गई जिसके कारण उसका तीर हिरनी के पास से गुजरता हुआ शेर को जा लगा और शेर मर गया शिकारी शेर को घायल जानकर भाग गया, घनघोर बारिश शुरू हो गई और जंगल की आग बुझ गई एवं हिरनी ने शावक को जन्म दियाl


हमारे जीवन में भी कुछ क्षण ऐसे आते हैं जब हम चारो तरफ से समस्यओ से घिरे होते हैं और कोई  निर्णय नहीं ले पाते । तब कुछ पल ऐसे आते हैं जिससे हम शुन्य हो कर सब कुछ नियती के हाथो में छोड देते हैं जैसे उस हिरनी ने कियाl इसलिए ऐसे में परिस्थितियों के अनुसार जो पहली प्राथमिकता है वो कार्य करना चाहिए जैसे हिरनी ने शावक को जन्म देने में पहली प्राथमिकता समझी, प्रभु आप के साथ हैं वो सब अच्छा करेंगेl


अपने आप से पूछें .........
आप कहां केन्द्रित हैं?
आप का विश्वास और उम्मीद किस से है?
ईश्वर आप के साथ हैं और आप को निराश नहीं करेंगे।
              कहानी आपको अगर अच्छी लगे तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताये।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
                           

Best hindi story Books

Comments

Popular posts from this blog

एक कटोरी दही की कीमत

घर की इज्जत